कुदरत का करिश्मा Wonder of Nechure
अद्भुत रहस्मयी दुर्लभ जानी अनजानी जगह यहां पत्थरों से आती है अजीबो-गरीब अवाज, अद्भुत है इस पहाड़ का इतिहास #Wonders_of_ Nature इस बार मैं आपको एक ऐसी अनूठी और आश्चर्यजनक जगह के बारे में बता रहा हूं जो वंडर ऑफ नेचर है। यह जगह है कावड़िया पहाड़। यह एक ऐसी प्राकृतिक जगह है जो भूगर्भीय हलचलों से अपने आप बन गई है। इस जगह की खासियत यह है कि यहां ज़मीन से 50-60 फीट ऊंची पत्थरों की लंबी-लंबी चट्टानें हैं जो किसी बड़ी छड़ों का आभास देती हैं। ये लगभग एक जैसे शेप और साइज़ में हैं। ऐसा लगता है जैसे इन्हें किसी फैक्टरी में बनाकर यहां लगा दिया गया हो। इन्होंने एक छोटे पहाड़ का आकार ग्रहण कर लिया है। इसे ही *कावड़िया पहाड़* कहते हैं। ये चट्टानें या मोटी छड़ें दूर से लोहे की बनी दिखाई देती हैं लेकिन ये असल मे पत्थरों, मिट्टी और खनिजों से मिलकर बनी हैं। यह हाथ लगाकर देखने मे बिल्कुल पत्थर जैसी दिखती है। इन्हें किसी छोटे पत्थर या धातु से बजाने पर इनमें से लोहे की रॉड से निकलने वाली जैसी आवाज़ सुनाई देती है। यहां एक गुफानुमा सुंदर स्थान भी है। कावड़िया पहाड़ विश्वभर में दुर्लभ है। यहां आने वाले पर...